बड़े बड़े सपने देखो
April 26, 2022

बड़े बड़े सपने देखो
जिन्होंने भी परम शांति को, परम आनंद को, परमात्मा को पाया है, जाना है, उन सभी ने कहा है कि यह आपके भीतर से ही प्रकट होता है। उसे आपके भीतर ही प्रकट किया जा सकता है। गुरु का कार्य बस परमात्मा को आपके भीतर प्रकट करने में आपका सहयोग करने का है। किसी ने महर्षि रमण से अनुरोध किया कि आप मुझे ईश्वर के दर्शन करा दें। महर्षि रमण ने कहा, कदापि नहीं, ये नहीं हो सकता, मैं आपको ईश्वर बना सकता हूं।“ यानी ईश्वर को, उस परम आनंद को आपके भीतर प्रकट किया जा सकता है। जिस-जिस के भीतर परम आनंद के रूप में ईश्वर प्रकट हुए हैं, उन सभी ने यही कहा, “सोह्म, अहं ब्रह्मास्मि, तत्वमसि।“ यानी मैं ही ब्रह्म हूं, मैं ही ईश्वर हूं। आपका मूल स्वभाव ही भगवत्ता का है। आप और ईश्वर अलग नहीं हैं। तो बड़े सपने देखें। कि मैं परम आनंद को, उस ईश्वर को अपने भीतर प्रकट कर लूंगा। एक बार यह संपदा मिल गई तो फिर धन-दौलत, पद-प्रतिष्ठा आपके पीछे भागती हुई आएगी। बड़े बड़े सपने देखो
इस तरह के और पाडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें, साक्षी श्री पाडकास्ट चैनल।
आंतरिक रूपांतरण के आकांक्षी हैं तो इस तरह के वीडियो सुनने के लिए यहां क्लिक करें, साक्षी श्री यूट्यूब चैनल।